आरा: महिला थाना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, मानव तस्करी से बचाव की दी जानकारी

आरा महिला थाना ने दिशा के प्रयास संस्था के सहयोग से मानव तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें मानव तस्करी की पहचान, बचाव और कानूनी अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई.

Arrah News : आरा महिला थाना में सोमवार को थानाध्यक्ष नीतू कुमारी के नेतृत्व में दिशा के प्रयास संस्था के सहयोग से मानव तस्करी निरोधक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध की पहचान, इससे बचाव के उपाय, कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध सुरक्षा तंत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने और जागरूक रहने की अपील की गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md. Wasim

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >