आरा में पूजा करने जा रही महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

आरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा करने जा रही एक महिला को निशाना बनाया गया. जज कोठी नाला गली मोड़ के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. इस घटना में महिला को मामूली चोट भी आई है.

Arrah Chain Snatching : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी नाला गली मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह बाइक सवार उचक्कों ने पूजा करने जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. इस दौरान महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई.

घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों उचक्के मौके से फरार हो गए. तब परिजन द्वारा उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

जख्मी महिला की पहचान और विवरण

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी नाला गली निवासी अवधेश कुमार सिंह की 38 वर्षीया पुत्री अनुपमा सिंह है.

मंदिर जाने के दौरान बदमाशों ने की वारदात

इधर, अनुपमा सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह महाशिवरात्रि को लेकर पूजा करने के लिए पकड़ी चौक स्थित मंदिर जा रही थी. जैसे ही वह अपने नाला गली मोड़ के पास पहुंची, तभी वहां पहले से दो उचक्के बाइक खड़े किए हुए थे.

तभी बाइक पर पीछे बैठे उचक्के के द्वारा उनके गले में रही सोने की चेन को छीन लिया गया. इसके बाद दोनों उचक्के भाग निकले.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

पुलिस में शिकायत और मामले की छानबीन

वहीं, इस संबंध में जख्मी महिला अनुपमा सिंह के द्वारा नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है. बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >