Arrah Power Cut 30 August : पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस (GIS) में अधिष्ठापित 33 केवी विद्युत उपकरणों का स्टेलमेक कंपनी द्वारा वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इस वार्षिक रखरखाव कार्य को लेकर 30 अगस्त रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.
सिंडिकेट और टाउन थाना फीडर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
मेंटेनेंस कार्य के कारण सिंडिकेट फीडर के पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मुहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज एवं एमपी बाग के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी. वहीं टाउन थाना फीडर के डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एमपी बाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, शाहिद भवन, महावीर टोला और पार्क व्यू आदि के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
पकड़ी और मौलाबाग फीडर के प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
इसके अलावा पकड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाले डॉ ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल और सदर एसडीओ आवास के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
मौलाबाग फीडर के गायत्री मंदिर, एसबी कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर एवं न्याय नगर के आसपास के क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
मझौवां फीडर के इन इलाकों में भी 5 घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
इसके साथ ही मझौवां फीडर के अफीमी कोठी, मझौवां, महिला थाना और कृष्णा नगर बांध के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी 5 घंटे तक बाधित रहेगी.
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेंटेनेंस का चलेगा काम
वार्षिक मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत विभाग की ओर से रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक का समय तय किया गया है.
