उदवंतनगर में आपदा प्रबंधन की बड़ी बैठक, संपूर्ति पोर्टल पर नाम अपलोड करने में लापरवाही पर नपेंगे राजस्व कर्मचारी

Arrah News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड मुख्यालय में संभावित बाढ़, सुखाड़ और लू से निपटने के लिए एडीएम मो. कमरे आलम की मौजूदगी में आपदा प्रबंधन की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. कार्य में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Arrah News:(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट) प्रखंड क्षेत्र में संभावित बाढ़, सुखाड़ और लू जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. बुधवार को अपर समाहर्ता मो. कमरे आलम की गरिमामयी मौजूदगी में आपदा प्रबंधन की प्रखंड स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से उदवंतनगर प्रखंड की बाढ़ प्रभावित 6 पंचायतों पर विशेष फोकस किया गया और अब तक की गई तैयारियों की मौजूदा जानकारी साझा की गई.

योग्य लाभुकों को मिलेगा लाभ, संपूर्ति पोर्टल पर दर्ज होगा हर सदस्य का नाम

बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम मो. कमरे आलम ने कहा कि उदवंतनगर प्रखंड की 6 पंचायतें— छोटा सासाराम, कारीसाथ, नवादावेन, मसाढ़, बामपाली और असनी हमेशा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रही हैं. इन क्षेत्रों में आपदा के समय योग्य परिवारों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित परिवारों के प्रत्येक सदस्य का नाम ‘संपूर्ति पोर्टल’ पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें.

एडीएम ने इसके फायदों को रेखांकित करते हुए कहा:’संपूर्ति पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा मौजूद होने से सही और योग्य लाभुकों को ही सरकारी सहायता का लाभ मिल सकेगा और किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या दोहरेपन से बचा जा सकेगा. अधिकारी यह ध्यान रखें कि डेटा एंट्री के दौरान परिवार के एक भी सदस्य का नाम छूटने न पाए.’

लापरवाही पर राजस्व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, एडीएम की सख्त चेतावनी

बैठक के दौरान एडीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए राजस्व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि संपूर्ति पोर्टल पर डेटा अपलोड करने में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाई गई या किसी योग्य लाभुक का नाम छूटा, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

नाव, गोताखोर और कम्युनिटी किचन को लेकर सीओ को निर्देश

बाढ़ की विभीषिका से समय रहते निपटने के लिए एडीएम ने उदवंतनगर के अंचलाधिकारी हरिकेश त्रिपाठी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि:

  • बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए पर्याप्त संख्या में सरकारी व निजी नावों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.
  • स्थानीय स्तर पर कुशल गोताखोरों को चिह्नित कर उनकी सूची अपडेट रखी जाए.
  • आपातकालीन स्थिति के लिए पर्याप्त भोजन सामग्री, दवाओं का स्टॉक और सामूहिक किचन (कम्युनिटी किचन) के संचालन के लिए स्थलों का चयन पहले से कर लिया जाए.

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर, उपप्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामाशंकर राय, पूर्व मुखिया पंकज कुमार, दिनेश कुमार समेत प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारी और अंचल कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read: खान सर की कोचिंग पर हमले का वीडियो देखिए, गार्ड से मारपीट, तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ते दिखे हमलावर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >