पाटलिपुत्र बवाल के बाद आरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर RPF अलर्ट

Arrah News: पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद आरा जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आरपीएफ और रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में है. स्टेशन परिसर और ट्रेनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.

Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय) आरा में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रविवार को पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों द्वारा किए गए हंगामे और ट्रेनों में तोड़फोड़ की घटना के बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं. स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

भीड़ नियंत्रण के लिए किए गए विशेष इंतजाम

आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है. इसे देखते हुए पोर्टिको और प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आने वाले यात्रियों को पश्चिम दिशा की ओर से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति न बने.

पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुआ था हंगामा

गौरतलब है कि रविवार सुबह पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था. इस दौरान कई अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर उतर गए, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ. कुछ जगहों पर पथराव और परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई थीं.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, शांति बनाए रखने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यात्रियों और अभ्यर्थियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है.

Also Read: बक्सर में सात निश्चय-3 योजना में गड़बड़ी, डुमरांव में नहर सफाई कार्य की खुली पोल, डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >