Arrah News: रोस्टर में नाम किसी और डॉक्टर का, ड्यूटी पर बैठे मिले दूसरे चिकित्सक; मरीजों को हो रही परेशानी

Arrah News: आरा के मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. रोस्टर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी होने के बावजूद इमरजेंसी में फिजिशियन मरीजों का इलाज करते मिले, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Arrah News (नरेंद्र प्रसाद सिंह): भोजपुर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मॉडल सदर अस्पताल आरा में डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि अस्पताल में रोस्टर के अनुसार जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है, उनकी जगह दूसरे डॉक्टर मरीजों का इलाज करते नजर आते हैं. इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रोस्टर का नहीं हो रहा अनुपालन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा और डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर तैयार किया जाता है, ताकि मरीजों को यह जानकारी रहे कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. लेकिन सदर अस्पताल में यह व्यवस्था कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है. गुरुवार को इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर एन यादव का नाम दर्ज था, लेकिन उनकी जगह फिजिशियन डॉ. केएस चौबे मरीजों का इलाज करते मिले. बताया जा रहा है कि कई ऐसे मरीज भी अस्पताल पहुंचे, जिनका इलाज सर्जन या हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाना चाहिए था, लेकिन संबंधित डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे.

मरीजों को लौटना पड़ रहा निराश

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि वे रोस्टर देखकर संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने अस्पताल आते हैं, लेकिन डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है. कई मरीजों को दूसरे डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ता है, जबकि कुछ मरीजों को रेफर तक कर दिया जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल प्रबंधन रोस्टर व्यवस्था को सख्ती से लागू करे और सभी डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करे, तो मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकती है.

Also Read: Arrah News: भीषण गर्मी में गैस के लिए हाहाकार, घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >