Arrah News: सबका सम्मान, जीवन आसान, अभियान के तहत असनी पंचायत में लगा सहयोग शिविर

Arrah News: सबका सम्मान, जीवन आसान, अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने कहा- हर आवेदन का होगा समयबद्ध निष्पादन

Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय) आरा जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत असनी पंचायत में मंगलवार को “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सह भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहे। मंत्री ने आमजनों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा.

जिले में अब तक मिले करीब 4000 आवेदन

इस अवसर पर भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि जिले में अब तक लगभग चार हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

भूमि विवादों के समाधान के लिए संयुक्त टीम रही मौजूद

शिविर में भूमि विवादों के समाधान के लिए अंचलाधिकारी एवं थाना की संयुक्त टीम भी मौजूद रही. अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्रवाई की। इससे ग्रामीणों को मौके पर ही अपनी समस्याएं रखने और समाधान पाने का अवसर मिला.

लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के दस्तावेज वितरित

सहयोग शिविर के दौरान लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वास पर्चा, राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं लाभ संबंधी दस्तावेजों का वितरण किया गया। योजनाओं का लाभ पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की.

शिविर को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह

सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित यह सहयोग शिविर सफल रहा। शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया.

Also Read: तेजस्वी बोले- बिहार में जाति देखकर हो रहे एनकाउंटर, बालिका गृह कांड का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >