आरा के राजीव सिंह को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी, बढ़ाया बिहार का मान

Arrah News: भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के सकड्डी गांव निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह को केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव के पद पर नियुक्त किया है. इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है.

Arrah News:(नरेंद्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के आरा अंतर्गत कोईलवर प्रखंड के सकड्डी गांव निवासी राजीव सिंह को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव (सचिव, सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है.

उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

जानकारी के अनुसार, उनकी लंबे समय से चली आ रही उत्कृष्ट सेवा और कार्यशैली को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की है. राजीव सिंह की गिनती देश के अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में होती है.

जिले में खुशी की लहर

इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे भोजपुर जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है. लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से न केवल बिहार बल्कि पूरे भोजपुरी क्षेत्र का मान बढ़ा है.

परिवार और सामाजिक पृष्ठभूमि

राजीव सिंह, स्वर्गीय संजय सिंह के छोटे भाई हैं. उनकी भाभी और संजय सिंह की पत्नी पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं, जिससे परिवार की सामाजिक और प्रशासनिक पहचान पहले से ही मजबूत रही है.

युवाओं के लिए प्रेरणा

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजीव सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है इससे यह संदेश मिलता है कि मेहनत, लगन और ईमानदारी से किसी भी ऊंचे पद तक पहुंचा जा सकता है.

भोजपुर का बढ़ा मान

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से भोजपुर जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित हुआ है. लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे अपने नए पद पर भी देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे.

Also Read:रोहतास- कैमूर मार्ग पर जर्जर पुल, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >