पीरो में रक्तदान शिविर का आयोजन, ABVP कार्यकर्ताओं ने किया 35 यूनिट ब्लड डोनेट, डॉक्टर ने बताए फायदे

Arrah News: भोजपुर जिले के पीरो स्थित सक्सेस एकेडमी के प्रांगण में 'प्रयास एक कोशिश बदलाव फाउंडेशन' के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 35 यूनिट रक्तदान किया.

Arrah News: (संतोष कुमार की रिपोर्ट) ‘रक्तदान-महादान’ के पावन ध्येय को चरितार्थ करते हुए ‘प्रयास’ एक कोशिश बदलाव फाउंडेशन के तत्वावधान में पीरो में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. स्थानीय सक्सेस एकेडमी के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया. युवाओं के भारी उत्साह के बीच शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंदों के लिए ब्लड बैंक भेजा गया.

नियमित रक्तदान से घटता है हार्ट अटैक का खतरा: डॉ. के. के. सिंह

शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. के. के. सिंह ने रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई की और रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने वैज्ञानिक फायदों को रेखांकित करते हुए कहा: ‘नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में अतिरिक्त आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, जिससे हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. रक्तदान करने से शरीर में नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.’

हीरो बनो, रक्तदान करो और किसी को जीने का मौका दो: कुमार मंगलम

वहीं, अभाविप के जिला संयोजक ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामान्य दान नहीं है, बल्कि यह किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय माध्यम है. युवाओं को प्रेरित करते हुए कुमार मंगलम ने नारा दिया- ‘हीरो बनो, रक्तदान करो और किसी को जीने का मौका दो.

कार्यक्रम में उपस्थित छोटू सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी इस जीवन रक्षक प्रक्रिया की असली रीढ़ है. ऊर्जा, उत्साह और निस्वार्थ सेवा की भावना से परिपूर्ण हमारे युवा, अस्पतालों में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए सबसे बड़ी उम्मीद हैं. उन्होंने बताया कि तकनीक और चिकित्सा के अनुसार, आपके द्वारा डोनेट की गई रक्त की महज एक यूनिट से अलग-अलग प्रक्रियाओं द्वारा तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है.

इन युवाओं ने आगे आकर किया रक्तदान

इस पुनीत कार्य में पीरो के दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई. रक्तदान करने वाले मुख्य स्वयंसेवकों में गोलू कुमार, राजेश कुमार, आयुष कुमार, अंकुश तिवारी, प्रिंस कुमार, चिंटू, महेश पाठक, अनुराग, जीतू, प्रद्युम्न तिवारी, जेपी, शिवम, सुधीर, पवन, राकेश, अविनाश, प्रिंस यादव, आदित्य कुमार, शुभम, अमरजीत और भविष्य कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

पटना में कोचिंग बवाल के बाद सरकार एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >