पवन सिंह पहुंचे अपने पैतृक गांव, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब

Arrah News: BJP से MLC उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह बिहार यात्रा के दौरान अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचे. पवन सिंह के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा. समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला. उन्होंने सबसे पहले अपने चाचा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया.

Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय) भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक-अभिनेता पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से विधान परिषद (MLC) उम्मीदवार घोषित किया गया है. MLC उम्मीदवार बनने के बाद सोमावर को पवन सिंह अपने पैतृक गांव बड़हरा के जोकहरी पहुंचे. उनके गांव पहुंचते ही चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस ने अपने पसंदीदा पावर स्टार का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ लगी रही.

परिवार से मिलकर लिया आशीर्वाद

गांव पहुंचने के बाद पवन सिंह ने सबसे पहले अपने चाचा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने सनातन परंपरा का पालन करते हुए गाय के बछड़े को केला खिलाया और पूजा-अर्चना कर परिवार तथा इलाके की सुख-समृद्धि की कामना की.

भीड़ और उत्साह से घंटों जाम जैसे हालात

पवन सिंह के आगमन की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग जोकहरी पहुंच गए. समर्थकों में उनके एक झलक पाने की होड़ मच गई. सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भीड़ लगातार उनके करीब पहुंचने का प्रयास करती रही, जिससे घंटों तक अफरातफरी जैसी स्थिति बनी रही.

सुरक्षा के बीच चलता रहा जनसंपर्क कार्यक्रम

पहले से ही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. स्थानीय थाना पुलिस और सुरक्षा कर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे. इसके बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लंबे समय तक उनके दर्शन के लिए डटे रहे.

बिहार यात्रा के दौरान कई जगहों पर हुआ स्वागत

MLC उम्मीदवार घोषित होने के बाद पवन सिंह बिहार के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क और स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. सोमवार की यात्रा में वह अलग-अलग जिले में गए, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया.

गांव में बना उत्सव जैसा माहौल

ग्रामीणों ने बताया कि पवन सिंह के आगमन से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया. उन्होंने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. साथ ही समर्थन और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया. देर शाम तक गांव में उनके आगमन की चर्चा बनी रही.

Also Read: MLC उम्मीदवार पवन सिंह का आरा दौरा, वीर कुंवर सिंह को दी श्रद्धांजलि, यात्रा में दिखा जनसमर्थन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >