Arrah News: (दीनानाथ मिश्रा की रिपोर्ट) पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी, भोजपुर जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया.
पाँच वर्गों में हुआ दूसरे दिन का प्रशिक्षण
शिविर के दूसरे दिन पाँच प्रमुख विषयों पर सत्र आयोजित किए गए—
- विचार परिवार विषय: पूर्व क्षेत्र प्रशिक्षण प्रमुख राजेन्द्र भंडारी
- राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियाँ: उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह
- सोशल मीडिया प्रशिक्षण: नमो ऐप संयोजक रितेश रंजन
- कार्यकर्ता विकास: संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया
- सरकारी योजनाएँ एवं संगठन की भूमिका: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
प्रत्येक सत्र में विषय विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण दिया.
मंत्री विजय सिन्हा का संबोधन
कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य केंद्र एवं राज्य सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “परम वैभव” की ओर अग्रसर है.
श्रेयसी सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार, झारखंड और बंगाल सहित देश में नक्सलवाद समाप्त हो चुका है तथा आतंकवाद पर भी प्रभावी नियंत्रण हुआ है.
भीखूभाई दलसानिया का वक्तव्य
संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने अनुशासन और राष्ट्रप्रथम की भावना के कारण सबसे अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया.
300 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण शिविर में 300 से अधिक अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कुल 12 विषयों पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया
कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,संजय सिंह टाईगर, महेश पासवान, विशाल प्रशांत,राकेश ओझा, विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक सुनील पांडेय,मुन्नी देवी,आशा देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,धीरेन्द्र सिंह,सिदार्थ शंभु,राजेश सिन्हा, कौशल विद्यार्थी, कामेश्वर सिंह,कन्हैया सिंह,हरेन्द्र पांडेय,विजय सिंह,नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,उदय प्रताप सिंह,सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,सुषुमलता कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,हरेराम चंद्रवंशी, प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित जिला कोर कमेटी,प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, प्रभारी, विधानसभा संयोजक, प्रभारी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: पटना में NH किनारे बने अवैध ढाबों और पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिनों में हटाने का DM का आदेश
