भोजपुर डीएम का सख्त निर्देश, निर्धारित समय पर करें समस्याओं का निष्पादन, इस दिन तक स्कूल बंंद रखने का आदेश

Arrah News: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सहयोग शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समयसीमा में आवेदन निष्पादन, जागरूकता अभियान, हेल्प डेस्क, डिजिटाइजेशन और जरूरतमंदों की सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सहयोग शिविर की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी सहयोग शिविरों को लेकर सभी पंचायतों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाए.

2 जून को प्रस्तावित है सहयोग शिविर

उन्होंने आगामी 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के संबंध में कहा कि सभी शिविर स्थलों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को आवेदन संबंधी आवश्यक सहायता आसानी से मिल सके. साथ ही सभी आवेदनों की विधिवत रसीद आवेदकों को उपलब्ध कराने और शिविर स्थल पर ही आवेदनों के डिजिटाइजेशन के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों की सहायता के लिए विशेष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को भी कहा, जो स्वयं आवेदन लिखने में असमर्थ हैं. उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तर के नोडल पदाधिकारियों को डिजिटाइजेशन और आवेदनों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

30 मई तक बंद रहेंगे जिले के सभी विद्यालय

तनय सुल्तानिया ने जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. आदेश के तहत 30 मई तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में वर्ग 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी. वहीं, वर्ग 8 से ऊपर की सभी कक्षाएं केवल पूर्वाह्न 11 बजे तक ही संचालित की जाएंगी.

Also Read: पटना के ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार, SVU की छापेमारी में मिले करोड़ों के सोना-चांदी, हीरा और नोटों के बंडल, पूरा मामला समझिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >