Arrah News: (मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट) भोजपुर जिले में आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और विधि-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिले में करीब दो साल से एक ही थाने में जमे 40 दारोगा और एएसआई (ASI) को बदल दिया गया है. इसे लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
इस बड़े फेरबदल के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों के थानों की कमान और अनुसंधान इकाइयों (इन्वेस्टिगेशन विंग) को मजबूत किया गया है. इस तबादले में सबसे अधिक नवादा थाने को 7, नगर थाने को 5, जगदीशपुर को 5, कोईलवर को 3, मुफस्सिल थाने को 3, बड़हरा को 2 और उदवंतनगर थाने की अनुसंधान इकाई को 2 नए अधिकारी मिले हैं.
जानिए किस अधिकारी को कहाँ भेजा गया
नगर थाना भेजे गए अधिकारी: धोबहां थाने के अपर थानाध्यक्ष दारोगा अभिषेक कुमार, अजीमाबाद के अपर थानाध्यक्ष दारोगा राजू कुमार, नारायणपुर थाने के दारोगा कन्हैया कुमार यादव, आयर थाने के एएसआई जगन्नाथ और कृष्णगढ़ थाने के एएसआई संदीप कुमार चंदेल को नगर थाना भेजा गया है.
नवादा थाना भेजे गए अधिकारी: तरारी थाने से दारोगा विनोद कुमार, कृष्णगढ़ थाने से सचिन कुमार, हसन बाजार थाने से दारोगा स्मिता कुमारी, सत्येंद्र सिंह, तरारी थाने से एएसआई हरे राम साह, सिकरहट्टा थाने से संतोष कुमार, अजीमाबाद से संजय राम और नारायणपुर थाने से एएसआई हरिलाल राउत को नवादा थाना की जिम्मेदारी दी गई है.
मुफस्सिल और उदवंतनगर थाना: सिकरहट्टा थाने से दारोगा रामा शंकर बैठा, आयर थाने से एएसआई अमर दीप भगत और धनगाई थाने से एएसआई हंस नाथ गुप्ता को मुफस्सिल थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है. वहीं, अजीमाबाद थाने से दारोगा प्रभात कुमार और बहरोनपुर थाने से सब इंस्पेक्टर ममता कुमारी को उदवंतनगर थाने की अनुसंधान इकाई में ट्रांसफर किया गया है.
कोईलवर, बड़हरा और जगदीशपुर थाना:
- कोईलवर: धोबहां थाने से दारोगा अशोक कुमार सिंह, कृष्णगढ़ से एसआई संतोष कुमार और तरारी थाने से एएसआई अभिषेक आनंद को कोईलवर थाना भेजा गया है.
- बड़हरा: धनगाई थाने से दारोगा भरत यादव और हसन बाजार से एएसआई दिलीप कुमार सिंह को बड़हरा थाना मिला है.
- जगदीशपुर: गजराज गंज थाने से दारोगा राज कुमार पाण्डेय, तरारी थाने से दारोगा लालेश्वर कुमार, बहोरनपुर से एएसआई मनोज कुमार, धोबहां से राजू कुमार और नारायणपुर थाने से एएसआई प्रमोद कुमार यादव को जगदीशपुर थाने की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है.
यातायात और खवासपुर थाना: सिकरहट्टा थाने से दारोगा प्रभात कुमार सिंह को खवासपुर और कृष्णगढ़ थाने से एएसआई गोपाल कुमार को यातायात (ट्रैफिक) थाने की अनुसंधान इकाई भेजा गया है.
विधि-व्यवस्था इकाई में भी हुआ बदलाव
इसके अलावा कई अधिकारियों को विभिन्न थानों की विधि-व्यवस्था इकाई में तैनात किया गया है:
- नगर थाने से दारोगा लाल बाबू कुमार को तरारी
- नवादा थाने से एएसआई मिथिलेश कुमार मंडल को तरारी
- एएसआई हरेंद्र कुमार यादव को धनगाई
- मुफस्सिल थाने से दारोगा कौशल कुमार मिश्र को सिकरहट्टा
- उदवंतनगर से एएसआई सुधीर कुमार साह को हसन बाजार
- एएसआई शैलेश कुमार सिंह को कृष्णगढ़ थाना
- बड़हरा थाने से एएसआई अजीत कुमार वर्मा को अजीमाबाद
- एएसआई अनुपम को नारायणपुर
- पीरो थाने से दारोगा सुधीर कुमार सिंह को धोबहां
- एएसआई सोनेत लाल सोरेन को कृष्णगढ़ थाना
पुलिस कप्तान के इस कड़े कदम से जिले में पेंडिंग मामलों के निष्पादन में तेजी आने और क्राइम कंट्रोल में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
21 जून को पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक, नीतीश के नेतृत्व पर लगेगी मुहर, देखिए पूरा शेड्यूल
