आरा में इस तारीख से पहले हो सकते हैं जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, सरगर्मियां तेज

Arrah News: भोजपुर जिला बार एसोसिएशन के 2026-28 सत्र का चुनाव 22 जुलाई से पहले हो सकता है. संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है, जबकि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति अभी बाकी है.

Arrah News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) भोजपुर जिला बार एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. जानकारी के अनुसार, बिहार बार काउंसिल ने जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 22 जुलाई 2026 से पहले कराने का निर्देश दिया है.

चुनाव की संभावनाओं के बीच संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. बार परिसर में चुनावी चर्चाएं तेज हैं और विभिन्न पदों के दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं.

अधिवक्ताओं के बीच उत्सुकता तेज

इधर चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. हालांकि अब तक चुनाव अधिकारी का चयन नहीं हो सका है, जिसके कारण चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. बार एसोसिएशन के सदस्यों का मानना है कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद नामांकन, मतदान और मतगणना की तिथि स्पष्ट हो जाएगी. फिलहाल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच उत्सुकता बनी हुई है.

Also Read: बिहार के हर ब्लॉक में खुलेगा मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट बोले- कॉन्वेंट छोड़ यहां पढ़ने आएंगे बच्चे, अधिकारियों को दिया ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >