आरा सदर अस्पताल पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद, मरीजों से मुलाकात कर इलाज की स्थिति का लिया जायजा

MP Sudama Prasad: सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा सदर अस्पताल का दौरा कर मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों से बात की. उन्होंने गरीब और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के महत्व पर जोर दिया.

MP Sudama Prasad: सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा सदर अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके इलाज की स्थिति का जायजा लिया. सांसद ने मरीजों से उनकी तबीयत, चल रहे इलाज, अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा इलाज के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

वार्ड में भर्ती मरीजों से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

इस दौरान सांसद ने सहार प्रखंड के एकवारी निवासी महेश राम, अगिआंव प्रखंड के नाड़ी निवासी देवंती देवी सहित वार्ड में भर्ती सभी मरीजों से बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और इलाज को लेकर किसी तरह की परेशानी के बारे में भी पूछा.

चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी की जानकारी

सांसद ने उपस्थित चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों से मरीजों के इलाज और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, जांच, चिकित्सा सुविधाओं तथा मरीजों को मिल रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली.

गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने की आवश्यकता है.

मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का आग्रह

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनके परिजनों को बीमारी, इलाज की प्रक्रिया और आवश्यक सावधानियों के संबंध में उचित एवं स्पष्ट जानकारी देने का आग्रह किया. सांसद ने कहा कि मरीज और उनके परिजन पहले से ही बीमारी और आर्थिक परेशानियों के कारण तनाव में रहते हैं, इसलिए अस्पताल में उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाना जरूरी है.

अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाने की बात

सांसद ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सांसद के निजी सहायक चंदन कुमार, भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, भोजपुर के सिविल सर्जन, दंत चिकित्सक डॉ प्रतीक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र, नागेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य कर्मी रंजन सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >