भोजपुर : अर्थिंग के तार से चापाकल में उतरा करंट, जेठानी-देवरानी झुलसीं; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Arrah Electric Shock : आरा के बारा बसंतपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. चापाकल पर पानी भर रही देवरानी मुन्नी देवी अर्थिंग के तार से उतरे करंट की चपेट में आ गईं. उन्हें बचाने दौड़ी जेठानी बिजंती देवी भी घायल हो गईं.

Arrah Electric Shock : विद्युत करंट की चपेट में आने से जेठानी-देवरानी घायल. घायलों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना. आरा. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से जेठानी-देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घायलों की पहचान और आपसी रिश्ता

जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी भोला यादव की 18 वर्षीया पत्नी बिजंती देवी एवं नागेंद्र राय की 26 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी शामिल हैं. दोनों रिश्ते में जेठानी-देवरानी लगती हैं.

चापाकल पर पानी भरने के दौरान हादसा

इधर, घायलों के परिजन ने बताया कि घर में चापाकल के पास से ही अर्थिंग का तार गुजरा हुआ है. मंगलवार की सुबह जब मुन्नी देवी वहां पानी भरने गईं, तभी चापाकल में करंट आ गया, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आकर वहां छटपटाने लगीं.

बचाने गई जेठानी भी करंट की चपेट में

तभी उन्हें बचाने के लिए बिजंती देवी वहां पहुंचीं तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं.

नेताओं का अस्पताल पहुंचना और जानकारी लेना

सूचना पाकर जिप सदस्य धनंजय यादव एवं भाकपा माले नेता कयामुद्दीन अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से घटना की जानकारी ली.

Also Read : गया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV फुटेज से नकाबपोशों की तलाश में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >