गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर में नये सत्र 2025-29 के लिए शिक्षण कार्य प्रारंभ

पढ़ाई के दौरान पहले दिन कक्षा में लगभग 120 छात्र उपस्थित थे

आरा.

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर आरा के प्रांगण में 28 जुलाई की सुबह 10 बजे से नये सत्र में नामांकित छात्र-छात्रों के लिए नये सत्र 2025-29 की शुरुआत हो गयी है.

पढ़ाई के दौरान पहले दिन कक्षा में लगभग 120 छात्र उपस्थित थे. संस्थान के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बिहार अभियंत्र विश्वविद्यालय पटना के द्वारा जारी किये गये अकादमिक कैलेंडर के तहत नये सत्र 2025-29 के छात्रों को इंजीनियरिंग परिवेश में पूर्ण रूप से ढालने के लिए एआइसीटीइ द्वारा जारी दिशा निर्देश की वजह से दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ सीबी महतो, विज्ञान एवं मानविकी के विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा कुमारी, डॉ रत्नेश कुमार सिंह, रजिस्ट्रार प्रो दीपक कुमार एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो अमृतांशु रौशन ने किया. संस्थान के प्राचार्य डॉ सीबी महतो ने अपने उदघोषणा भाषण में सभी नये छात्रों का स्वागत किया और अपने इंजीनियरिंग क्षेत्र के सभी लैब को देखने एवं अनुशासन में रहकर अच्छे इंजीनियर बनकर समाज के उत्थान के लिए प्रोत्साहित किया है. उदघोषणा भाषण के बाद प्रो दीपक कुमार ने प्रेजेंटेशन देते संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी.संस्थान में दीक्षारम्भ कार्यक्रम , वर्गाध्यापन कार्यक्रम, हॉस्टल एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गये कैलेंडर से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है जिसे छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा आसानी से देखा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >