प्राइवेट शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आरा स्टेशन जाने के दौरान मारी थी गोली

Ara News: आरा के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड में एक साल से फरार चल रहे आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरा स्टेशन जाने के दौरान मृतक को गोली मारी गई थी.

Ara News: आरा जिले के उदवंतनगर थाना की पुलिस ने प्राइवेट शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जीरो माइल से हुई. गिरफ्तार आरोपी पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी संजय यादव का पुत्र राहुल कुमार है. इसकी जानकारी एसपी राज ने दी.

आरा स्टेशन जाने के दौरान हुई थी घटना

बता दें कि 23 जुलाई 2025 की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बस स्टैंड नंबर एक के पास पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक धर्मेंद्र कुमार जब अपने दोस्त राजू कुमार और उसके 8 साल के बेटे ऋषभ कुमार के साथ उन्हें बाइक से आरा स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहे थे. उसी बीच अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी थी.

उस वक्त उन्हें काफी करीब से सात गोली मारी गई थी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. तब उनके साथ मौजूद उसी गांव के निवासी सुरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र राजू कुमार भी गोली लगने के कारण घायल हो गए थे.

इस बारे में मृतक के चाचा सुरेश कुमार सिंह ने राहुल कुमार सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी. गिरफ्तार आरोपी उसी समय से फरार चल रहा था.

Also Read: पत्नी के नाम प्लॉट, सास के नाम जमीन… सुपौल के इस अफसर की प्रॉपर्टी जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >