Ara News : ऑटो पलटने से युवक की मौत, दूसरा जख्मी

कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव मोड़ के समीप सोमवार की शाम सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार युवक की मौत हो गयी. ऑटो पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

आरा. कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव मोड़ के समीप सोमवार की शाम सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार युवक की मौत हो गयी. ऑटो पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी कृष्णा यादव का 20 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार था. वह बीए पार्ट वन का छात्र था. जख्मी उसी गांव के निवासी शिवजी यादव का 20 वर्षीय पुत्र विशाल यादव है. इधर, मृतक के मौसेरे भाई मंटू कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह श्रीपालपुर गांव से ऑटो द्वारा भोपतपुर आ रहा था. उसी दौरान श्रीपालपुर मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. वह कुछ दूर तक घिसटता हुआ चला गया, जिसमे वह एवं गांव का विशाल यादव जख्मी हो गया. उसे डुमरिया गांव स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन सदर अस्पताल ले आये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जख्मी विशाल यादव का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां गीता देवी व चार भाई कुणाल, शत्रुघ्न, अनिल एवं सोनू है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां गीता देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >