चोरी के शक में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग में वार्ड सदस्य के भाई को लगी गोली, इलाजरत

Arrah News : घायल की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला वार्ड संख्या-1 निवासी इला पासवान के 35 वर्षीय पुत्र उमेश पासवान के रूप में हुई है. उमेश मुखबाधिर भी बताया जा रहा है.

Arrah News : (मो. वसीम की रिपोर्ट)

जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बघड़ा टोला गांव में गुरुवार सुबह चोरी के शक को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई, जिसमें वार्ड सदस्य के भाई को गोली लग गई. घायल युवक के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है. गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

घायल की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला वार्ड नम्बर-1 निवासी इला पासवान के 35 वर्षीय पुत्र उमेश पासवान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह वार्ड सदस्य नारायण राम का छोटा भाई है. उमेश पासवान मुखबधिर (बोलने व सुनने में असमर्थ) भी बताया जाता है.

शौच के लिए निकले युवक को लगी गोली

सूचना के अनुसार घायल युवक की मां सीता देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका बेटा शौच के लिए घर से बाहर गया था. उसी दौरान गांव में एक घर में कथित रूप से चोरी की कोशिश को लेकर हल्ला होने लगा. इसी दौरान अचानक फायरिंग हुई, जिसमें उमेश पासवान को गोली लग गई. परिजनों ने बताया कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई और घटना कैसे हुई.

रिश्तेदार के आने और गलतफहमी में फायरिंग का दावा

थानाध्यक्ष के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव के पप्पू यादव के घर एक रिश्तेदार आया था, जो सुबह शौच के लिए बाहर निकला था. रास्ता भटकने के कारण वह गलती से दूसरे पक्ष की ओर चला गया. इसी दौरान लोगों को संदेह हुआ कि वह ई-रिक्शा चोरी करने आया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई. फायरिंग किसने की, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

गांव में तनाव, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के प्रयास जारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

Also Read: बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तीकरण अभियान का भव्य शंखनाद, बच्चियों की दमदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >