आरा: कोईलवर में 650 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, BDO ने मुखियाओं को मिशन मोड में काम करने का दिया निर्देश

कोईलवर प्रखंड में 650 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. बीडीओ वीर बहादुर पाठक और एमओ मनीषा सिंह ने मुखियाओं के साथ बैठक कर पात्र परिवारों की पहचान और आवेदन प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है. 24 जुलाई तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं.

Bhojpur News : भोजपुर जिला के कोईलवर प्रखंड कार्यालय कोईलवर में गुरुवार को बीडीओ वीर बहादुर पाठक एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मनीषा सिंह की अध्यक्षता में पंचायतों के मुखियाओं के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सरकार के विशेष राशन कार्ड अभियान की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान कर अधिक से अधिक लोगों का नया राशन कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया.

650 नए राशन कार्ड बनाने का मिला लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने कहा कि कोईलवर प्रखंड को 650 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है. इसे समय पर पूरा करने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने सभी मुखियाओं से अपील की कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए.

मुखियाओं, विकास मित्र और पंचायत सचिव को मिली जिम्मेदारी

बीडीओ ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, विकास मित्र और पंचायत सचिव आपसी समन्वय के साथ पात्र परिवारों की पहचान करें तथा उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके.

ऑफलाइन आवेदन की भी सुविधा

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा सिंह ने बताया कि आवेदन प्रपत्र पंचायतों में विकास मित्र एवं पंचायत सचिव को उपलब्ध करा दिए गए हैं. इसके अलावा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री कार्यपालक सहायक द्वारा की जा रही है, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

24 जुलाई तक करें आवेदन, ये दस्तावेज हैं जरूरी

अधिकारियों ने बताया कि आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पारिवारिक फोटो और आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है. पहले चरण में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है. साथ ही नगर पंचायत कोईलवर कार्यालय में भी आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अधिकारियों ने पात्र परिवारों से समय सीमा के भीतर आवेदन जमा कर योजना का लाभ लेने की अपील की.

बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और आवेदन प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >