सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

पलासी. पलासी-जोकीहाट सड़क मार्ग पर स्थित पलासी मोहनियां के बीच पुल के समीप गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में एक 23 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गयी. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उक्त युवक को सीएचसी पलासी लाया. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक की पहचान डेहटी दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या 10 महंदी टोला के राकेश लाल दास के पुत्र रंधीर कुमार उम्र 23 वर्ष के रूप किया गया है. सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस सीएचसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात युवक रंधीर कुमार पलासी से अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था. इसी क्रम में उनकी बाइक मोहनियां पुलिया के समीप पोल से सीधे टकरा गयी. जिस कारण वे बुरी तरह घायल हो गये. वहीं उनके उनके साथ बानसर गांव का मो सलाम सहित दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए पलासी सीएचसी लाया. इस मौके पर मौजूद चिकित्सक ने रंधीर कुमार को मृत घोषित कर दिया. साथ में घायल युवक प्राथमिक उपचार के खतरे से बाहर बताया है. घटना की सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस सीएचसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले मे मृतक के परिजन के ब्यान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मृतक अपने पीछे पत्नी काजल कुमारी जों गर्भवती अवस्था हैं, को छोड़ गया है. घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक युवक के पिता राकेश लाल दास व माता मीना देवी, पत्नी काजल कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक युवक का शव गांव पहुंचते ही शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >