स्मैक, कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के परसाहाट पंचायत के बेंगवाही गांव के वार्ड संख्या 04 में मंगलवार की देर रात्रि छापेमारी कर एक युवक को स्मैक, कट्टा व कारतूस मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के स्मैक कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बेंगवाही गांव में एक युवक स्मैक, अवैध हथियार लेकर घर पहुंचने वाले हैं. सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, दारोगा अजय कुमार पासवान, दारोगा अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल के साथ बेंगवाही वार्ड संख्या 04 में आरोपित के घर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने आरोपित जय कुमार पिता दिलीप मंडल को 40.17 ग्राम स्मैक, एक कट्टा, चार कारतूस, 17 मोबाइल, 4500 रुपये नकद व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है. जिसे जब्त कर लिया गया. जानकारी देते एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जय कुमार को पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >