सकारात्मक पुरुषत्व व लैंगिक समानता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

लैंगिक समानता केवल महिलाओं व लड़कियों का मुद्दा नहीं है. बल्कि पुरुषों व लड़कों की सक्रिय व सकारात्मक भागीदारी के बिना समानता पूर्ण समाज की स्थापना संभव नहीं है.

अररिया

पुरुषों व किशोर लड़कों में सकारात्मक पुरुषत्व की समझ विकसित करने तथा लैंगिक समानता व सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. यह कार्यक्रम गैर सरकारी संस्था प्रथम व यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया.

लैंगिक समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं

कार्यशाला में यूनिसेफ बिहार के चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट बंकु बिहारी सरकार, प्रथम के राज्य समन्वयक पीयूष, प्रशिक्षक शिवशंकर व रमेश सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि लैंगिक समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि पुरुषों व लड़कों की सक्रिय भागीदारी से ही समान समाज का निर्माण संभव है.

बंकु बिहारी सरकार ने शिक्षा, नेतृत्व व निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं को समान अवसर देने पर बल दिया. कार्यशाला में सकारात्मक पुरुषत्व, लैंगिक रूढ़ियां, सामाजिक दबाव, घरेलू जिम्मेदारियां व सकारात्मक अभिव्यक्ति पर विस्तार से चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >