-9- प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय किशोरी मुखिया टोला भवानीपुर में 19वां स्थापना दिवस मनाया गया. प्रधानाध्यापक रंजय कुमार राजन व शिक्षिका जुली कुमारी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने शिक्षा के अलख जगाने व नशा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से नाटक व गीत संगीत से भरपूर कई अभिनय किये. मंच संचालन सुनील यादव ने किया. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक जय प्रकाश यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, बीडीओ चंदन प्रसाद, पंसस कुलदीप यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वहीं विधायक जय प्रकाश यादव ने विद्यालय को बेहतर बनाने में शिक्षकों के कदम से कदम मिलाकर चलने वाले अध्यक्ष सचिव व ग्रामीणों की प्रशंसा की. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा मानवीय विकास की जड़ शिक्षा ही है शिक्षा के वगैर मानव पशु के समान है. मौके पर एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार भारती, शिक्षिका अर्चना कुमारी, मुकुंदमणि, मनोज कुमार भारती, शिक्षिका जुली कुमारी, कुमारी महिमा, शिवानी राय, अरविंद पासवान, रीना देवी, गोविंद मुखिया, तारिणी मुखिया, नागेश्वर पासवान, महेंद्र पासवान, गोपाल मुखिया, नीरज पासवान, बबलू पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
