अदम्य साहस व शौर्य के प्रतीक थे बाबू वीर कुंवर सिंह

अभाविप ने वीर कुंवर सिंह का मनाया विजयोत्सव

-20-प्रतिनिधि, अररिया अभाविप के स्थानीय परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अभाविप के एसएफडी प्रांत प्रमुख सह सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह व जिला संयोजक अजीत रंजन द्वारा संयुक्त रूप से बाबू कुंवर सिंह के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर एमपी सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी, अदम्य साहस व शौर्य के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह को विजयोत्सव पर कोटि-कोटि नमन किया. उन्होंने कहा कि 1857 के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के रूप में माना जाता है. 23 अप्रैल को वीर कुमार सिंह जी ने जगदीशपुर स्थित अपने किले पर अंग्रेजों को हराकर अपना अधिकार फिर से प्राप्त किया था. इसीलिए आज के दिन को विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है. मौके पर भोला राठौर, राहुल आर्यन, संजीव कुमार, राहुल कुमार, सुमित कुमार, विक्रम, राजा कुमार, प्रिंस, राजपुरवे, प्रियांशु कुमार, अभिषेक कुमार, दिशा कुमारी, नंदनी कुमारी, रिया कुमारी, हिना शर्मा, शिफा, सुप्रिया, सोनाली, सोनी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >