आज से शुरू होगी यूजी सेमेस्टर पांच की परीक्षा

प्राचार्य ने कहा, परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

प्रतिनियोजित कर्मियों को दी विदाई

अररिया. अररिया काॅलेज में 11 जून से स्नातक सेमेस्टर-05 परीक्षा 2025 कदाचार मुक्त माहौल में शुरू होगी. प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो रामदयाल पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी व पूर्ण पारदर्शिता बरती जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने भी कदाचार रोकने के जरूरी पहलुओं से अवगत कराया. परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा. कई स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद हीं प्रवेश मिलेगा. आधार कार्ड व प्रवेश पत्र अनिवार्य है. मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, चिट-पुर्जा लाने पर निष्कासन होगा. केवल कलम, पेंसिल, रबर ले जाने की अनुमति है. परिसर में दोपहिया-चारपहिया सहित कोई भी वाहन लाने पर रोक है. परीक्षा संबंधी जानकारी सदर एसडीओ बलवीर दास को भेज दी गयी है. इसी बीच मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा अररिया महाविद्यालय के प्रतिनियोजित शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. प्रधानाचार्य ने सभी को बुके देकर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >