दो वारंटी गिरफ्तार

पूछताछ के बाद भेजा न्यायिक हिरासतमें

जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने बुधवार की रात्रि छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार वारंटी में नूरशाह आलम पिता नजरुल मीरगंज व मो रियाज उर्फ शौकत खजूरबाड़ी जोगबनी निवासी बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि दोनों गिरफ्तार वारंटियों को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

पलासी. पलासी पुलिस ने बुधवार रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कनखुदिया गांव में छापामारी कर 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी सुमित कुमार मंडल गांव कनखुदिया बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >