बबुआन में आग से दो घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

बबुआन में आग से दो घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नरपतगंज. भारत-नेपाल सीमा से सटे बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या 12 में आग से दो घर जल गये. आग की चपेट में आने से घर में रखे अनाज, कपड़े, नगदी व जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों व अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी अनुसार बबुआन वार्ड संख्या 12 निवासी साले व मनीरूद्दीन के घर में अचानक आग लग गयी. शुरुआत में लोगों को आग लगने की वजह समझ नहीं आयी, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों घर पूरी तरह उसकी चपेट में आ गये. घर में रखे अनाज, वस्त्र, नगदी, जेवरात व घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित परिवारों के अनुसार आग में उनकी वर्षों की जमा पूंजी खत्म हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे. इसके बाद थाना से अग्निशमन टीम भी पहुंची व घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवारों ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सहायता व मुआवजे की मांग की है. सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी. रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >