सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत में सड़क हादसे में बुजुर्ग झालर ऋषिदेव की मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर रात्रि की बतायी जाती है. जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद बुजुर्ग झालर ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ग्रामीणों की मदद से उन्हें रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया. रानीगंज रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया. अररिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >