प्रधानाध्यापक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच बांटे टाई, बेल्ट व बैच

प्रधानाध्यापक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के बीच बांटे टाई, बेल्ट व बैच

नरपतगंज. मध्य विद्यालय नोनिया टोला, चकला में शुक्रवार का दिन बच्चों व शिक्षकों के लिए विशेष रूप से यादगार बन गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने अपने जन्मदिन को केवल एक निजी उत्सव तक सीमित न रखकर, उसे सेवा, संस्कार व शिक्षा के एक प्रेरणादायी पर्व में बदल दिया. इस खास मौके पर उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क टाई, बेल्ट और विद्यालय का बैच वितरित किया. यह अनूठा उपहार पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास से खिल उठे.

शिक्षा के साथ अनुशासन व आत्मसम्मान भी जरूरी : राम कुमार दास

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि बच्चों में अनुशासन, समानता, आत्मसम्मान व विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है. उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन व अच्छे संस्कारों को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया.

शिक्षकों ने सराहा कदम, कहा- समाज में जाएगा सकारात्मक संदेश

विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आत्मीय कार्य बच्चों के मन में विद्यालय और शिक्षकों के प्रति सम्मान को और बढ़ाते हैं. यह आयोजन समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है कि शिक्षा के साथ-साथ संवेदनशीलता और मानवीय मूल्य भी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >