पलासी के डाला में राजकीय डिग्री कॉलेज खुलने से खुशी
पलासी के डाला में राजकीय डिग्री कॉलेज खुलने से खुशी
स्थानीय स्तर पर मिलेगी उच्च शिक्षा, ग्रामीण छात्रों को लाभ
पलासी. पलासी प्रखंड के लिए शुक्रवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया. 15 मई को उच्च माध्यमिक विद्यालय डाला के परिसर में राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि इरफान सलीम, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव व मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र मल्लिक ने किया. विद्यालय परिसर में उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला. समारोह में राजकीय डिग्री कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया. विधायक प्रतिनिधि इरफान सलीम ने कहा कि पलासी प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत स्थानीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगी. अब विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा. वहीं प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने कहा कि समय व आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी. उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण छात्रों, खासकर छात्राओं, के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा. मौके पर मुखिया प्रभूचंद विश्वास, पंकज थनदार, दयानंद पैक, सरपंच विद्यानंद मंडल, दयानंद मंडल, अशोक पासवान, नासिर उद्दीन, सोनू कुमार, शुभम कुमार, जय कुमार, लखी प्रसाद, अनिल कुमार यादव, विजेंद्र प्रसाद, कुंदन केशव, चिंता देवी, रविशंकर कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.