अररिया. अररिया मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सिंह की मां शिवकली देवी (83 वर्ष) पति स्व विष्णुदेव सिंह का निधन गरुवार को दिल्ली में हो गया. वे दिल्ली में अपने छोटे पुत्र व्यवसायी सरोज कुमार सिंह के साथ रह रहीं थी. मां के निधन की सूचना पाकर डीएसपी मनोज कुमार सिंह भी गरुवार को हीं दिल्ली के लिए रवाना हो गया. दूरभाष पर उन्होंने बताया कि उनकी मां समाजसेवी महिला थीं, इधर से वे बीमार चल रहीं थी, इसलिए उपचार के क्रम में वे उनके छोटे भाई के साथ दिल्ली में हीं रह रहीं थी. बताया कि उनके मां को मुख्गान्नि उनके छोटे भाई द्वारा हीं दिल्ली के निगम बोधी घाट पर संपन्न हुआ. दाह संस्कार की अन्य प्रक्रिया सीतामढ़ी जिले के पोखरभिंडा गांव में हीं संपन्न किया जायेगा. बता दें कि डीएसपी मनोज कुमार सिंह के पिता स्व विष्णुदेव सिंह शिक्षक थे, जबकि छोटा भाई सरोज कुमार सिंह दिल्ली में व्यवसाय करते हैं व एक बहन गीता देवी की भी शादी हो चुकी है. उनके निधन पर अररिया के जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों व पुलिस परिवार की तरफ से संवेदना व्यक्त की गयी है.
अररिया मुख्यालय डीएसपी को मातृ शोक
अररिया मुख्यालय डीएसपी को मातृ शोक
