120 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा

अररिया. उत्पाद विभाग के मद्यनिषेध टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी 120 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि फुलकाहा मद्यनिषेध जांच टीम ने नेपाल बॉर्डर के समीप तोप नवाबगंज के पास से एक बाइक सवार व्यक्ति को 108 लीटर नेपाली शराब के साथ फुलकाहा के मनिकपुर निवासी गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावे अररिया मद्यनिषेध टीम ने फारबिसगंज थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट में एक घर में छापेमारी 12 लीटर देसी शराब के साथ घोड़ाघाट निवासी सूर्यानंद बहरदार को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया शराब बरामद मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अलग-अलग प्राथमिक दर्ज की है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

…….

74 बोतल शराब बरामद

नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के खैरा कोशकापुर गांव में एक घर में छापामारी कर 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. हालांकि मौके से खैरा निवासी दिलखुश यादव पिता पृथ्वीचंद यादव फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर नरपतगंज ओवर ब्रिज के नीचे से 40 बोतल बियर व अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया. हालांकि मौके से तस्कर भाग निकला. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.

———

देसी व विदेशी शराब बरामद

सिमराहा. सिमराहा पुलिस ने गुप्त सूचना पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से से देसी व विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह पुनि प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कुशहा निवासी शशि कुमार मंडल व सोनी देवी तथा कुड़वा निवासी गेनू मुर्मू शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुशहा से लगभग साढ़े 12 लीटर विदेशी शराब व कुड़वा लक्ष्मीपुर से 35 लीटर देसी शराब बरामद करने में सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >