ट्रक ने पोल में मारी टक्कर, विद्युत आपूर्ति बाधित

दो लाख 83 हजार की क्षति

-9-प्रतिनिधि, नरपतगंज नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 05 पंचगछिया के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दिया. जिससे तार व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत बाधित हो गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ नरपतगंज पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नरपतगंज थाना में आवेदन दिया है. जिसमें ट्रक चालक व मलिक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आवेदन में बताया गया कि खैरा पंचायत के वार्ड संख्या 5 पंचगछिया के समीप एनएच किनारे लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल को ट्रक संख्या एचआर 58 सी 4460 के द्वारा ठोकर मार दिया. जिसके कारण दो विद्युत पोल तार व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 170 घरों का विद्युत बाधित है. वहीं बताया गया कि इस घटना में विद्युत विभाग का 2 लाख 83 हजार की क्षति हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >