अग्निशमन सेवा सप्ताह पर वीरगति प्राप्त अग्निशमन कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

अग्निशमन विभाग के द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मानाये जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को प्रथम दिन अग्निशमन कार्यालय के परिसर में प्रभारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

फारबिसगंज. अग्निशमन विभाग के द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मानाये जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को प्रथम दिन अग्निशमन कार्यालय के परिसर में प्रभारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अग्निशामालय पदाधिकारी सहित मौजूद सभी अग्निशामक जवानों ने दो मिनट का मौन धारण कर 1944 में वीरगति को प्राप्त हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर प्रभारी अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी ने अपने कनीय पदाधिकारी व अग्निशमन जवानों व कर्मियों को अग्निशमन सेवा दिवस के महत्व के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दिया. बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज पर युद्ध उपकरण लाने के दौरान विस्फोट हो जाने के कारण अचानक आग लग गयी थी. आग पर काबू पाने के दौरान ही 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे. वीर गति प्राप्त हुए उन्हीं अग्निशमन कर्मियों की आत्मा के शांति के लिए ये सेवा दिवस मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. मौके पर सहायक अग्निशामालय पदाधिकारी मो वकील आलम, प्रधान अग्निक फिरोज अहमद, प्रिंस कुमार, अग्निक चालक विक्रम कुमार, ऋषि कुमार, अग्निक विजेंद्र कुमार, गीता कुमारी, आर्यन राज सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >