जोगबनी मुख्य सीमा से आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

एसएसबी कमांडेंट ने यात्रा को लेकर की बैठक

जोगबनी. जोगबनी में रविवार को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को सफल, भव्य व भावपूर्ण बनाने को लेकर शनिवार को जोगबनी एसएसबी कैंप परिसर में पुलिस, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार(आइपीएस) ने की. बैठक को संबोधित करते हुए कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति व एकता का प्रतीक है जिससे सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि वे स्वयं इसमें शामिल होकर आम नागरिकों को भी प्रेरित करें जिससे अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकें. साथ ही उन्होंने यात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित व सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे. कमांडेंट ने जानकारी दी कि तिरंगा यात्रा जोगबनी बॉर्डर बीसीपी गेट से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग होते हुए जोगबनी थाना तक पहुंचेगी. यात्रा सुबह 9:30 बजे निकाली जायेगी. यात्रा में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सिविल प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व अनुशासन बनाए रखने पर भी चर्चा की गयी. सभी उपस्थित लोगों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >