मारपीट में तीन लोग घायल

घायलों का किया गया इलाज

पलासी. थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में सुखसैना गांव का सबान, दिघली गांव का बीवी रूबेदा, दीपनगर गांव का पूजा कुमारी शामिल हैं. तीनों घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. जहां जानकारी देते पीएचसी डॉ नंद किशोर ने बताया कि उक्त तीनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

ट्रैक्टर पलटा, दो घायल

पलासी.

पलासी-कलियागंज मार्ग स्थित कलियागंज के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में पलासी गांव के तारीक अनवर व शम्स रजा शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ नंद किशोर ने देते हुए बताया कि उक्त दोनों घायलों का स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >