अररिया. पटना से जारी स्थानांतरण सूची में अररिया जिले के डीएसपी के पदभार में बड़े बदलाव की सूचना है. जिसमें यातायात यातायात डीएसपी फखरे आलम व साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना का स्थानांतरण पटना में किया गया है. एसपी जितेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार यातायात डीएसपी फखरे आलम का तबादला पटना मुख्यालय के मद्य निषेध विभाग में व साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना का तबादला पटना मुख्यालय के साइबर विभाग में हुआ है. साथ ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा का स्थानांतरण बक्सर के डुमरांव में किया गया है.
तीन डीएसपी का तबादला, दो पटना तो एक बक्सर स्थानांतरित
तीन डीएसपी का तबादला, दो पटना तो एक बक्सर स्थानांतरित
