बथनाहा. पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार अभियुक्त में शिव कुमार पिता नारायण मंडल गांव चकोरवा वार्ड 06, मो सोहराब पिता मो कासिम गांव बेलाही वार्ड 11 व विश्वनाथ ठाकुर पिता सीताराम ठाकुर गांव दुबही जिला सुनसरी नेपाल बताया जा रहा है. बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ——————— पांच लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार बथनाहा. पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को संध्याकालीन छापेमारी अभियान के क्रम में भटियाही, बथनाहा वार्ड 5 निवासी अरविंद पासवान पिता सूर्यानंद पासवान को 05 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति के द्वारा चोरी छिपे शराब बेचा जा रहा है जिसे छापेमारी के क्रम में शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया.
