यह जीवन परमात्मा की अमूल्य देन : सत्यप्रकाश

संतमत-सत्संग के वार्षिक अधिवेशन का समापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के पैकपार लक्ष्मीनियां टोला वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य विद्यालय परिसर में भरगामा प्रखंड संतमत-सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 17 अप्रैल को श्रद्धा व भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया. 16 व 17 अप्रैल (गुरुवार व शुक्रवार) को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस पावन अवसर पर संतमत के पूज्य सत्यप्रकाश जी, स्वामी अनमोलानंद जी, डॉ निर्मलानंद जी, स्वामी परमानंद जी, स्वामी जय कुमार जी सहित कई संत-महात्माओं ने अपने प्रवचन, भजन-कीर्तन व आध्यात्मिक विचारों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. अपने संबोधन में मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जीवन परमात्मा की अमूल्य देन है. जिसे केवल भोग-विलास में नहीं बल्कि भक्ति, साधना व सेवा में लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सत्संग के माध्यम से मनुष्य को सही मार्गदर्शन मिलता है व आत्मा का शुद्धिकरण होता है. मंच संचालन सेवानिवृत शिक्षक हलेश्वर कुमार जबकि संयोजक सुशील राही रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन मे मुखिया धनंजय सिंह भंटू, सरपंच राजकुमार मेहता, पैक्स अध्यक्ष देशराज मंडल, हरिनंदन यादव, रमेश यादव, विद्यानंद यादव, राजेंद्र यादव, उदय कुमार, राज नारायण शर्मा, बिजेंद्र यादव, सिकेद्र यादव, उपेंद्र यादव, मदन कुमार, शैलेंद्र यादव, प्रकाश यादव, हरे राम यादव, अनिल कुमार, आशीष कुमार यादव, राकेश कुमार, शंभू यादव, बलराम यादव सहित स्थानीय स्वागत समिति व संतमत सत्संग समिति के दर्जनों सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे.

ईश्वर के प्रति प्रेम व समर्पण ही भक्ति

बथनाहा. बथनाहा के मंडल टोला भटियाही वार्ड संख्या 28 में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के समापन सत्र में शुक्रवार को ब्रह्मचारी बाबा ने भक्ति की महत्ता पर प्रवचन करते हुए कहा कि ईश्वर के प्रति प्रेम एवं समर्पण हीं भक्ति है और मुक्ति का अंतिम मार्ग भी भक्ति हीं है. भगवान राम भक्ति में अभिभूत शबरी के झूठे बेर भी खा लिए थे. उन्होंने कहा कि भक्ति को अगर जानना है तो सत्संग में आना होगा.भक्ति स्वतंत्र सकल सुख खानी बिनु सत्संग न पावही प्राणी. मौके पर विद्यानंद बाबा,अशोकानंद बाबा, सुबोधानंद बाबा, बाबा अशोक गुप्ता सहित अन्य के द्वारा भी प्रवचन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रो लखन लाल ने किया.18

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >