सोनामनी गोदाम हटिया में मोबाइल चोरी करते चोर धराया

घटना की जानकारी सोनामनी गोदाम थाना पुलिस को दी गई. सोनामनी गोदाम पुलिस बगैर समय गंवाए पुलिस बल के साथ ग्रामीणों के सहयोग से मोबाइल चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

कुर्साकांटा

प्रखंड क्षेत्र के सोनामनी गोदाम हटिया में मंगलवार को हटिया करने आए ग्रामीण की मोबाइल चोरी करते एक युवक देखा गया. जैसे हीं इसकी जानकारी लोगों को मिली तो चोर को पकड़ने के लिए दौड़ा. इसी बीच घटना की जानकारी सोनामनी गोदाम थाना पुलिस को दी गई. सोनामनी गोदाम पुलिस बगैर समय गंवाए पुलिस बल के साथ ग्रामीणों के सहयोग से मोबाइल चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मोबाइल चोर नरपतगंज थाना क्षेत्र निवासी शत्रुघ्न सिंह पिता मनोहर सिंह के विरुद्ध मोबाइल मालिक के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. बता दें कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगने वाली हटिया से आए दिन मोबाइल की चोरी जोर पकड़ती जा रही है. जिससे हटिया करने आए मोबाइल धारकों में डर बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >