पलासी. प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी वार्ड नौ में अज्ञात चोरों द्वारा घर से नकदी पांच लाख रुपये, जेवर-जेवरात सहित करीब सात लाख की संपत्ति चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता रीता धामी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि 15 फरवरी की रात्रि अपने पोता-पोती के साथ घर का दरवाजा सटाकर में सो गयी. रात्रि में शौच करने के लिए जगी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है. साथ ही बक्सा भी खुला हुआ पाया. बक्सा में रखे नकदी चार लाख इंडियन रुपये व एक लाख नेपाली रुपये साथ ही साथ 45 भर चांदी व दो भर सोना का जेवर बक्सा से गायब है. हो-हल्ला करने पर आस-पड़ोस के लोग आयें व घटना से अवगत कराया. बताया जा रहा है कि चोर ने अपना चप्पल, पिलास, रूमाल छोड़कर भाग गया. इस क्रम में मेरा पुत्र घर से बाहर निकला तो देखा कि उजले रंग की कार से चोर भाग रहा था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.
भोज खाने के दौरान बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
पलासी. प्रखंड के दिघली वार्ड दो से एक बाइक चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर पीड़ित वसिक गांव सोहदी चरेमना ने थाने में दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें मो रेहान व मो सद्दाम गांव करोड़ दिघली वार्ड 12 को नामजद अभियुक्त बनाया है. पीड़ित ने कहा है कि बाइक लेकर दिघली गांव वार्ड दो में भोज खाने आया था. बाइक बगल के दरवाजे पर लगाकर भोज खाने लगा. वापस आने पर देखा की बाइक गायब है. खोजबीन के क्रम में मेरा दोस्त इम्तियाज ने बोला कि आपकी बाइक मो रेहान व मो सद्दाम लेकर भाग रहा था. वहीं बाइक की डिक्की में 45 हजार रुपये भी था. बाइक की खोजबीन करते हुए उक्त दोनों व्यक्ति के घर पर आया तो देखा कि बाइक कंबल से ढक दिया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
