सरकारी जमीन पर लगे कदम पेड़ को काटा

सरकारी पेड़ काटना कानूनन जुर्म

फोटो-8 कटा पेड़ प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा के गोसनगर वार्ड संख्या 08 में रविवार को सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लगे कदम के पेड़ को बगल के ही अजित कुमार सिंह पिता काशीनाथ सिंह ने काट लिया. लेकिन सरकारी जमीन पर लगे पेड़ के अवैध तरीके से काटे जाने की सूचना कुर्साकांटा पुलिस को लगी तो कुर्साकांटा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी सीओ आलोक कुमार को देते हुए कटे पेड़ को कब्जे में लिया. सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण को लेकर भेजा जा रहा है. बगैर सूचना के सरकारी जमीन पर लगे पेड़ को काटना कानूनन जुर्म है. स्थल निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >