नशे से दूर रहकर अध्यात्म से जुड़ें युवा

नगर भ्रमण के दौरान उर्मिला बहन व अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आये रजनीश तिवारी ने भगवान शिव के अवतरण व उनकी महिमा पर डाला प्रकाश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली भव्य झांकी

जोगबनी. जोगबनी के खजुरबाड़ी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 90वीं महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर एक भव्य झांकी के साथ शांति यात्रा निकाली. झांकी खजुरबाड़ी से निकल पूरे शहर का भ्रमण कर वापस खजुरबाड़ी स्थित ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान सभी लोग अपनी हाथों में तख्तियां लिये हुए थे. इसमें नशा मुक्ति समेत विभिन्न संदेश लिखे हुए थे. इस झांकी का आयोजन जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन, स्थानीय संचालिका सिमरन बहन व नितेश भाई ने किया. नगर भ्रमण के दौरान उर्मिला बहन व अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से आये रजनीश तिवारी ने भगवान शिव के अवतरण व उनकी महिमा पर प्रकाश डाला. वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष रानी देवी ने किया. उन्होंने खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने व अध्यात्म से जुड़ने को कहा. मौके पर पप्पू भाई, संजय भाई, देवनारायण भाई, लवली बहन, रोशन पंडित, संजय भाई, रामप्रसाद भाई, विशेश्वर जी सहित सैकड़ों भाई-बहन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >