16 पेंशनरों को स्टेट बैंक ने किया सम्मानित

पेंशनरों से खुश रहने की अपील

1-प्रतिनिधि, अररिया पेंशन भवन अररिया में स्टेट बैंक के सौजन्य से शनिवार को जिले के बुजुर्ग पेंशन धारी जिनकी आयु लगभग सत्तर से ऊपर है. वैसे लोगों को चिह्नित कर सम्मानित किया गया. जिला पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष मो मोहसिन व सचिव बसंत कुमार राय ने बताया कि सभी सम्मानित होने वाले पेंशन भोगी सत्तर से ऊपर आयु वर्ग के हैं. उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी ये सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मौके पर सभी को मुख्य अतिथि एडीएम राज मोहन झा के हाथों सम्मानित किया गया. जिन्हें शॉल, बुके व धार्मिक किताब देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मो मोहसिन के की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य लोग व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर जिन 16 लोगों को सम्मानित किया गया उसमें सैयद सईद, मोईन उद्दीन,सब्बीर अहमद, सत्य नारायण, सत्य नारायण सेन गुप्ता, रामेश्वर, मो रईस अहमद, असीमा चटर्जी, सैयद शमीम अनवर,मोहन सिंह,मो मुश्ताक, हसिम अता, शमीमुर जफर,नुरुल हसन आदि शामिल हैं. मौके पर मुख्य अतिथि के एडीएम राज मोहन झा ने कहा कि आपने अपने सेवाकाल में बेहतर कार्य किया है. आशा करते हैं कि बाकी जिंदगी भी आप अपने ,अपने परिवार ,समाज व देश के लिए बेहतर सेवा करते रहेंगे. आपके सेवा काल का अनुभव नये लोगों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगा. उन्होंने सभी के लंबी उम्र की कामना की. मौके पर जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष मो मोहसिन ने कहा अगर जिंदगी में खुश रहना है तो अपने आप को कभी सेवानिवृत्त नहीं समझें और जो जिस क्षेत्र से रिटायर हुए हैं. उस क्षेत्र में अपने अनुभव से लोगों को लाभान्वित करें. हमेशा खुश रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >