जोगबनी भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जोगबनी सीमा पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री जब्त की. यह कार्रवाई वाहिनी के आई समवाय जोगबनी क्षेत्र के बीसीपी गेट के पास सीमा स्तंभ संख्या 180 के निकट की गयी. एसएसबी की बीआई टीम ने सनस्क्रीन ऑयल, फेस वॉश, मॉइश्चराइज क्रीम, फेस पाउडर सहित 107 से अधिक कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किये. कार्रवाई के दौरान एक महिला रंजीता यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी विराटनगर-14, नेपाल, को गिरफ्तार किया गया. एसएसबी ने जब्त सामान व गिरफ्तार महिला को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया.
जोगबनी सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, कॉस्मेटिक सामान जब्त

जोगबनी सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, कॉस्मेटिक सामान जब्त
Copied link
बरामद सामग्री में कुल 107 से अधिक उत्पाद शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान रंजीता यादव (35) पति भिखारी यादव, निवासी विराटनगर 14, जिला मोरंग, नेपाल के रूप में हुई है.