एसएसबी ने चलाया पौधरोपण अभियान

स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी

बथनाहा. एसएसबी 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कार्य क्षेत्र वाह्य सीमा चौकी तेलियारी व समवाय फुलकाहा व सीमा चौकी पथरदेवा में कमांडेंट शाश्वत कुमार आइपीएस ने पौधरोपण किया. कमांडेंट द्वारा बताया गया कि हर व्यक्ति को पौधारोपण कर उसकी देखभाल करनी चाहिए. इस मौके पर उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत, सहायक कमांडेंट अजय कुमार, सहायक कमांडेंट आशीष गुप्ता , सहायक कमांडेंट राणा कुमार सहित अन्य एसएसबी जवान मौजूद थे. 6

—–

हर घर तिरंगा के तहत कार्यक्रम आयोजित

बथनाहा. 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में कमांडेंट शाश्वत कुमार आइपीएस के दिशा निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा सदस्याओं व बच्चों के लिए रक्षा बंधन व हर घर तिरंगा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें सभी संदीक्षा सदस्याओं ने संदीक्षा अध्यक्षा को गुलदस्ता भेंट की. संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सदस्य व बच्चे सभी कार्यक्रम में बढ-चढ कर हिस्सा लें. हर घर तिरंगा के तहत अपने-अपने घरों पर झंडा जरूर लगाएं व झंडों के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड करें. आयोजित कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्यों व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >