कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

कांग्रेस को पंचायत व गांव स्तर पर करें मजबूत

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नश्तर आजाद उर्फ मुन्ना की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की गयी. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया. जबकि बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व मंत्री सह विधायक आफताब अहमद ने मौके पर मौजूद संगठन के लोगों से संगठन को गांव-गांव तक विस्तार करने के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया. बताया कि बिहार में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत छठा चरण चल रहा है. जिसमें किशनगंज-अररिया में लगातार जिलाध्यक्ष व संगठन को कैसे मजबूत किया जाये. उस पर विचार-विमर्श के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता को कई तरह के निर्देश दिये जा रहे हैं. इसी अभियान के तहत प्रखंड में भी बैठक कर संगठन को पंचायत स्तर से लेकर प्रत्येक गांव तक मजबूत करने पर बल दिया गया. हर हाल में संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के साथ-साथ प्रखंडों तक संगठन को मजबूत करना लक्ष्य है. मौके पर संगठन सृजन अभियान के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आफताब अहमद के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, नैय्यर मसूद खान, प्रभात कुमार मुन्ना, मो हारून, नश्तर आजाद उर्फ मुन्ना, नरेश पासवान, निरंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविंद झा के अलावा दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >