सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य को दी विदाई

विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

परवाहा. वाइएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार आलोक को विदाई दी गयी. वहीं नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ नूतन आलोक का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्णानंद उर्फ सूदो बाबू ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जीएलएम कॉलेज बनमनखी के प्रधानाचार्य प्रो डॉ प्रमोद भारतीय उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रो डॉ मिथिलेश मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ केके चौधरी ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णानंद उर्फ सूदो बाबू ने कहा कि डॉ अशोक कुमार आलोक का कार्यकाल महाविद्यालय के लिए स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरणीय रहेगा. उन्होंने शैक्षणिक, प्रशासनिक व आधारभूत संरचना के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है. साथ ही उन्होंने नये प्रधानाचार्य डॉ नूतन आलोक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार आलोक को अंगवस्त्र सहित दैनिक उपयोग की सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया. साथ ही महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो बुद्धिनाथ सिंह, प्रो योगेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षिकेत्तर कर्मी महेश्वर प्रसाद मेहता, पृथ्वीचंद यादव व रामचंद्र यादव को भी अंगवस्त्र व नगद राशि प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. कार्यक्रम में एमएलडीपीके यादव कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो वकील सिंह, केडी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो रूपा रानी, अधिवक्ता प्रो नवल किशोर सिंह सहित प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >